यूपी में बड़े पैमाने पर हुए न्यायिक अधिकारियों के तबादले, 961 जजों का हुआ ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 361 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट ऐंड सेंशन जज, 300 सिविल जज (सीनियर डिवीज़न रैंक) और 300 सिविल जज (जूनियर डिवीज़न रैंक) शामिल हैं। लिस्ट में हर ज़िले के न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। इससे पहले 30 मार्च को करीब 582 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए थे।