यूपी में बदमाश ने दिनदहाड़े शख्स के सिर में मारी गोली, वीडियो आया सामने
यूपी के मेरठ में एक बदमाश ने दिनदहाड़े एक शख्स के सिर में पीछे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। मृतक की पत्नी ने देवर पर आपसी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। बकौल पुलिस, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।