यूपी में बदमाश ने होटल में ग्राहक बनकर बुक किए कमरे, AC व LED टीवी लेकर हुआ फरार
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में बदमाश ने शनिवार को एक होटल में ग्राहक बनकर 4 कमरे बुक किए और होटल से 2 एसी और 6 एलईडी टीवी समेत अन्य सामान चुराकर फरार हो गया। होटल संचालक को अगले दिन घटना की जानकारी हुई और उसने पुलिस से शिकायत की है। आरोपी ने कई बेडशीट से रस्सी बनाकर सामान बाहर निकाला था।