यूपी में बर्थडे पार्टी के दौरान 2 बच्चों ने एक-दूसरे पर किया चाकू से हमला, हुए घायल
अमेठी (उत्तर प्रदेश) में एक बर्थडे पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद 2 बच्चों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया है। इसमें एक बच्चे के सिर, पेट व हाथ में और दूसरे बच्चे के हाथ में चोट लगी है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच जारी है।