यूपी में बर्थडे मनाकर लौट रहे कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत
मैनपुरी (यूपी) में शुक्रवार दोपहर एनएच-34 पर सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए व हादसे में कार सवार परिवार में से केवल एक 11-वर्षीय लड़की की जान बची। बकौल रिपोर्ट्स, परिवार आगरा से बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहा था।