यूपी में बस की खिड़की से झांक रहा था किशोर, टीन शेड से सिर टकराने से हो गई मौत
उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में टीन के शेड से सिर टकराने के बाद मोहम्मद कैफ नामक लड़के की मौत हो गई है। अलीगढ़ से बारात में शामिल होने आया लड़का बस से सिर निकालकर झांक रहा था तभी एक दुकान के बाहर निकले शेड से वह टकरा गया। घरवालों ने बताया कि सड़क काफी संकरी थी।