यूपी में भारी बारिश के बीच भरभराकर गिरा 2 मंज़िला मकान, वीडियो आया सामने
भारी बारिश के बीच महराजगंज (उत्तर प्रदेश) में दो मंज़िला मकान अचानक भरभराकर गिर गया जिसका वीडियो सामने आया है। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के चलते मकानमालिक ने मकान का आधा हिस्सा गिरा दिया था और मकान के आसपास की मिट्टी सही किए जाने के बाद मकान अचानक गिर गया। हादसे के समय मकान के अंदर कोई नहीं था।