यूपी में भारी बारिश से गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबने से मां-बेटे समेत 3 की मौत, 4 घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया जिसमें मां-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मलबे में दबने से मौत हो गई है। वहीं, हादसे में 4 अन्य लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के दौरान परिवार घर के बरामदे में सो रहा था।