यूपी में भगदड़ के बाद अस्पताल में शवों का ढेर देखकर सिपाही को आया हार्ट अटैक, हुई मौत
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को सत्संग में मची भगदड़ के बाद मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात एक 30 वर्षीय पुलिस सिपाही को शवों का ढेर देखकर कथित तौर पर हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद सिपाही की मौत हो गई है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि गर्मी के चलते चक्कर आने के बाद सिपाही गिर गया था।