यूपी में भतीजे संग शराब पीने के बाद चाचा ने चाकू से गर्दन काटकर की उसकी हत्या
बुलंदशहर (यूपी) में एक शख्स द्वारा भतीजे संग शराब पीने के बाद चाकू मारकर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने भतीजे के साथ शराब पी रहा था इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसके बाद शख्स ने चाकू से भतीजे की गर्दन काटकर हत्या कर दी।