यूपी में मां ने 4 बच्चों को नदी में फेंका, 3 की हुई मौत
औरैया (उत्तर प्रदेश) में एक महिला द्वारा अपने 4 बच्चों को कुछ खिलाकर नदी में फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्चे की जान बच गई है। पुलिस ने कहा कि महिला के पति की डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।