यूपी में मां ने ढाई साल की बेटी को छत से फेंका, मौत के बाद बेहोश होने का किया नाटक
बरेली (उत्तर प्रदेश) में एक महिला को अपनी ढाई वर्षीय बेटी की छत से फेंककर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने पति के सामने रोते-रोते बेहोश होने का नाटक किया और कहा कि बच्ची छत से गिर गई। महिला के पति के मुताबिक, बेटी ने उसकी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था।