यूपी में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधायकी हुई बहाल

गैंगस्टर-राजनेता (दिवंगत) मुख्तार अंसारी के बेटे व मऊ (उत्तर प्रदेश) से विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता बहाल हो गई है। हेट स्पीच केस में एमपी-एमएलए कोर्ट से 2 वर्ष से अधिक की सज़ा मिलने के बाद उनकी सदस्यता को खत्म किया गया था। हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हेट स्पीच मामले में उनकी सज़ा पर रोक लगाई थी।

Load More