यूपी में मिठाई की दुकान पर मिल रहा 'गोल्डन घेवर'; कीमत है ₹25,000/किलो
उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में एक मिठाई की दुकान पर 'गोल्डन घेवर' बेचा जा रहा है जिसकी कीमत ₹25,000 प्रति किलोग्राम है और सावन में इसे ऑर्डर मिलने पर ही तैयार किया जाता है। दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान पर मिलने वाला घेवर काफी मशहूर है और उसे शुद्ध देशी घी से तैयार किया जाता है।