यूपी में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से सिपाही व 2 गौ-तस्कर हुए घायल
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक सिपाही और 2 गौ-तस्कर घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पशु वध की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम पर गौ-तस्करों ने गोलियां चलाई थीं। इस दौरान पुलिस ने भाग रहे 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है।