यूपी में मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार, मंत्री पद की शपथ लेने वाले संभावित 6 नाम आए सामने
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी की योगी सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। बकौल रिपोर्ट्स, मंत्रिमंडल में 6 मंत्री शपथ ले सकते हैं जिनमें सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल, मनोज पांडेय, सुरेंद्र दिलेर, भूपेंद्र चौधरी, हंसराज विश्वकर्मा और कृष्णा पासवान शामिल हैं। हालांकि, अभी तक सरकार या पार्टी की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।