यूपी में मृत शख्स के खिलाफ दर्ज हुआ डकैती का केस, भीड़ ने पीट-पीटकर की थी हत्या
अलीगढ़ (यूपी) में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे गए एक शख्स समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, भीड़ की हिंसा को लेकर गिरफ्तार किए गए एक शख्स की मां की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है। मृतक के खिलाफ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया गया है।