यूपी में मिनरल वॉटर के नाम पर बिहार से आता था 'ज़हर', ₹2 करोड़ के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद
यूपी एसटीएफ ने शनिवार को लखनऊ में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर करीब ₹2 करोड़ के इंजेक्शन बरामद किए और 4-तस्करों को गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, यह गिरोह मिनरल वॉटर के नाम पर बिहार से ड्रम में इंजेक्शन मंगाता था और पशुओं से जबरन दूध निकालने, सब्ज़ियों-फलों को विकसित करने में इसका इस्तेमाल करता था।