यूपी में माफिया अतीक अहमद के कनेक्शन वाले कसारी-मसारी का बदला जाएगा नाम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके गुर्गों के कब्ज़े से कसारी-मसारी में मुक्त कराई गई ज़मीन पर आवासीय योजना का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कसारी-मसारी का नाम बदलने का एलान करते हुए कहा, "अब इस पूरे क्षेत्र को हम कृष्णपुरी के रूप में विकसित करेंगे।"