यूपी में माफ हुई स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल की रजिस्ट्रेशन फीस
उत्तर प्रदेश सरकार ने स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल व प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल की रजिस्ट्रेशन फीस माफ करने की घोषणा की है। इससे ग्राहकों को करीब ₹3 लाख तक की बचत हो सकती है। यूपी सरकार ₹10 लाख से कम कीमत वाली कारों पर 8% और ₹10 लाख से अधिक कीमत वाली गाड़ियों पर 10% रोड टैक्स लेती है।