यूपी में मोबाइल चार्जर से करंट लगने से 22 वर्षीय युवती की हुई मौत
बलिया (यूपी) में रविवार को मोबाइल चार्जर से करंट लगने से एक 22-वर्षीय युवती की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, युवती चार्ज पर लगे मोबाइल को बिजली के बोर्ड से हटा रही थी और तभी चार्जर में करंट आने से वह बुरी तरह से झुलस गई। बचाने की कोशिश में युवती की मां को भी बिजली का झटका लगा।