यूपी में मोबाइल फोन के विवाद में बेटे की मौत, सदमे से 92 वर्षीय मां ने भी दम तोड़ा
बलिया (यूपी) में मोबाइल फोन को लेकर मामूली विवाद में 45-वर्षीय शख्स दीनानाथ की मौत के बाद सदमे से उसकी 92-वर्षीय मां की भी मौत हो गई। परिवार के एक युवक ने विवाद में दीनानाथ को धक्का दिया और खड़ंजे (ईंट की सड़क) पर गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। आरोपी की तलाश की जा रही है।