यूपी में मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों का परिचालन बाधित
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। इसके बाद कुछ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रैक को दोबारा पूरी तरह से चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना में जान-माल का नुकसान होने की खबर नहीं है।