यूपी में मालवाहक वाहन व बस के बीच हुई ज़ोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की हुई मौत व कई घायल
मिर्ज़ापुर (उत्तर प्रदेश) में रविवार को श्रद्धालुओं से भरे मालवाहक वाहन और बस के बीच हुई ज़ोरदार भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। श्रद्धालु दर्शन के लिए विंध्याचल जा रहे थे और इसी दौरान हुए हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।