यूपी में मौसा ने किया नाबालिग का रेप, फिर नदी में धकेला; हुई मौत
लखनऊ (यूपी) में मौसा द्वारा नाबालिग लड़की का रेप व उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, लड़की को दवा दिलाने के बहाने ले जाकर आरोपी ने उसका रेप किया और नदी में धक्का दे दिया। नदी किनारे अंडरगारमेंट्स मिलने और अपहरण की झूठी कहानी पर शक के बाद परिवार ने आरोपी के खिलाफ केस किया।