यूपी में मुस्लिम युवक ने कांवड़ यात्रा को लेकर फेसबुक पर किया आपत्तिजनक पोस्ट, हुआ अरेस्ट
उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में मुस्लिम युवक शहज़ाद को गिरफ्तार किया है। शहज़ाद पेशे से राजमिस्त्री है, सिर्फ तीसरी कक्षा तक पढ़ा है और वह पहले भी कई विवादित सोशल मीडिया पोस्ट कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।