यूपी में मुहर्रम पर 14 वर्षीय लड़के ने अंगारों पर चटाई बिछाकर पढ़ी नमाज़
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक किशोर अंगारों पर बोरी जैसी चटाई बिछाकर नमाज़ पढ़ते हुए नज़र आ रहा है। किशोर की उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'जानम अली-अली' बज रहा है और वीडियो में किशोर के चारों ओर लोग दिखाई दे रहे हैं।