यूपी में मकान की खुदाई में निकले सोने-चांदी के सिक्के, जुट गई भीड़
चिरगांव (यूपी) में जैन मंदिर के सामने एक मकान में जेसीबी से खुदाई के दौरान तालाब के पास फेंके गए मलबे में पीली और सफेद धातु के सिक्के मिलने की सूचना पर सैंकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के मिलने का दावा किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया।