यूपी में मज़दूरी के पैसे मांगने पर दलित युवक से लगवाई गई उठक-बैठक, पिलाई गई पेशाब
देवबंद (उत्तर प्रदेश) में मज़दूरी के पैसे मांगने पर एक दलित युवक से पंचायत में उठक-बैठक लगवाने, जातिसूचक शब्द कहने और पैर पकड़वाए जाने का मामला सामना आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है और भीम आर्मी के एक सदस्य ने कहा, "युवक को पेशाब तक पिलाई गई।" मामले में 5 लोगों पर केस दर्ज हुआ है।