यूपी में मदरसे के शिक्षक ने छात्रा के कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा, मेज पर पटका सिर
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के काकोरी में एक मदरसे के शिक्षक पर 12 वर्षीय छात्रा को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। शिक्षक ने छात्रा का सिर कथित तौर पर मेज पर भी पटका। पीड़ित छात्रा ने बताया, "बात-बात पर टीचर मारते हैं...मैंने पाठ याद नहीं किया तो दोस्तों के सामने मेरे कपड़े उतारकर पीटा। बेहोश होने तक मारते रहे।"