यूपी में मस्जिद में घुसकर तेंदुए ने कई लोगों को किया घायल, लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला
महराजगंज (यूपी) में शनिवार सुबह एक मस्जिद में घुसकर तेंदुए ने कई लोगों को घायल कर दिया। डीएफओ राजेंद्र सुर्वे ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया लेकिन टीम को तेंदुआ मृत मिला। डीएफओ के अनुसार, ग्रामीणों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला और मामले की जांच की जाएगी।