यूपी में महोबा के CHC में स्टाफ ने अश्लील गानों पर किया डांस, वीडियो आया सामने

महोबा (उत्तर प्रदेश) के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ड्यूटी के दौरान स्टाफ के अश्लील गानों पर डांस करने का एक वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान कई मरीज़ इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे लेकिन उन्हें दरवाज़े बंद मिले और मरीज़ों को बाहर इंतज़ार करना पड़ा था। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Load More