यूपी में महाबोधि एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, कई यात्री हुए घायल
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में महाबोधि एक्सप्रेस पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पथराव के बाद ट्रेन में अफरातफरी मच गई व इस हमले में कई यात्री घायल हो गए हैं। यह ट्रेन दिल्ली से बिहार के गया जा रही थी व मामले में 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।