यूपी में महिला और 4 बच्चों की हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में किया गया ढेर
अंबेडकरनगर (यूपी) में महिला और 4-बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। इस दौरान एक दारोगा व सिपाही घायल हुए हैं। गौरतलब है, 2-मई को चारों बच्चों के शव मिले थे जिसके बाद आरोप था कि उनकी मां ने हत्या की है। हालांकि, बाद में घर से कुछ दूर उसका शव मिला था।