यूपी में महिला ने काली मंदिर में काटकर चढ़ाई अपनी जीभ, पति के ठीक होने की मांगी थी मन्नत
हरदोई (यूपी) में शुक्रवार को एक महिला ने काली मंदिर में अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। परिजन के अनुसार, महिला के पति को एक साल पहले पैरालिसिस का अटैक पड़ा था और महिला ने पति के स्वस्थ होने की मन्नत मांगी थी। बकौल परिजन, पति की हालत में सुधार होने पर महिला ने अपनी मन्नत पूरी की।