यूपी में महिला ने कहा- पड़ोसी स्कूल में राष्ट्रगान नहीं गाने देते; पुलिस जांच में सामने आई असल वजह
यूपी के बरेली में एक स्कूल संचालिका शबीना ज़ाहिद ने आरोप लगाया कि पड़ोसी मुस्तफा मियां और शकूर स्कूल में राष्ट्रगान नहीं गाने देते हैं। एसपी सिटी ने बताया, "शबीना स्कूल के पास वाली ज़मीन खरीदना चाहती थी और इसके मालिक मुस्तफा मियां ने बेचने से मना कर दिया था...शबीना ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया...और सनसनीखेज़ बनाने का प्रयास किया।"