यूपी में महिला ने दुकानदार पर लगाया जूस में पेशाब मिलाने का आरोप, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़
अलीगढ़ (यूपी) में एक महिला द्वारा जूस विक्रेता पर जूस में पेशाब-थूक मिलाने का आरोप लगाए जाने के बाद लोगों ने दुकानदार की पिटाई कर दुकान में तोड़फोड़ की। महिला ने जूस के अजीब स्वाद को लेकर मिलावट का आरोप लगाया था। बकौल रिपोर्ट्स, जूस विक्रेता के दूसरे धर्म से होने का पता चलने पर हालात खराब हो गए थे।