यूपी में महिला ने नाबालिग बेटी का प्रेमी से करवाया निकाह, प्रसव के दौरान लड़की की हुई मौत
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में एक महिला ने कथित तौर पर अपनी बेटी का धर्मांतरण कर उसका निकाह अपने प्रेमी से करवा दिया और लड़की की प्रसव के दौरान मौत हो गई है। मृतका के चाचा ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बकौल रिपोर्ट्स, मां ने लड़की को बालिग बताया लेकिन वह इसके दस्तावेज़ नहीं दिखा सकी।