यूपी में महिला ने युवक को चप्पल से पीटा, मुर्गा बनाया और मुंह पर कालिख पोतकर घुमाया
झांसी (यूपी) में गुरुवार को एक महिला ने कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले युवक को चप्पल से पीटा और उसे मुर्गा बनने की सज़ा दी। महिला ने युवक के मुंह पर कालिख पोती और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे पूरे गांव में घुमाया। हालांकि, युवक के पिता ने कहा कि उनके परिवार के खिलाफ साज़िश रची गई है।