यूपी में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने रविवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। महर्षि वाल्मीकि की जयंती देशभर में 26 अक्टूबर (सोमवार) को मनाई जानी है और इस दौरान सरकारी कार्यालय व स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में रविवार को एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया।