यूपी में योगी सरकार के 8 साल हुए पूरे, सीएम ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के सोमवार को 8 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा, "हमने पिछले 8 वर्षों में 7.50 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दीं, 222 बदमाशों को पुलिस एनकाउंटर में ढेर किया गया...कानून-व्यवस्था में यूपी ने लंबी छलांग लगाई है।"