यूपी में यौन शोषण के आरोप में 14 तांत्रिक हुए गिरफ्तार, लड़कियों से पूछते थे अश्लील सवाल
संभल (यूपी) पुलिस ने धनवर्षा गैंग के 14 सदस्यों (तांत्रिक) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गैंग महिलाओं को तंत्र क्रिया कर उन पर ₹5-₹35 करोड़ की धन वर्षा का लालच देकर उनका यौन शोषण करता था। इस दौरान आरोपी महिलाओं से 'उनके प्राइवेट पार्ट के आसपास तिल है या नहीं' जैसे अश्लील सवाल पूछते थे।