यूपी में युवक को 7 बार सांप के काटने के मामले की जांच के लिए बनाई गई डॉक्टरों की समिति
फतेहपुर (यूपी) में एक युवक को 40 दिनों में 7 बार सांप के काटने के मामले की जांच के लिए 3 डॉक्टरों की समिति बनाई गई है। फतेहपुर के सीएमओ डॉक्टर राजीव नयन गिरी ने बताया कि हर बार पीड़ित का एक ही प्राइवेट अस्पताल में इलाज होने और उसके शरीर पर सांप काटने के निशान की भी जांच होगी।