यूपी में युवक की हत्या का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

गोरखपुर (यूपी) में एनईईटी की तैयारी कर रहे 19-वर्षीय छात्र दीपक गुप्ता की हत्या के मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा, "दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा...अफसरों को जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।" सोमवार रात को शोर मचाने पर पशु तस्करों ने कथित तौर पर दीपक के मुंह में गोली मार दी थी।

Load More