यूपी में युवक ने की खुदकुशी, मेसेज में लिखा- प्यार में कैसे मरा जाता है यह मैं बताता हूं
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में एक 19-वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस के अनुसार, उसने एक नंबर पर भेजे गए अपने आखिरी मेसेज में 'प्यार में कैसे मरा जाता है यह मैं बताता हूं' लिखा था। पुलिस के अनुसार, मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है और मामले की जांच जारी है।