यूपी में युवक ने चिता की आग से सुलगाया हुक्का, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया अरेस्ट
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवक ने श्मशान घाट पर जलती हुई चिता से उपले निकालकर उससे हुक्का जलाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम अभिषेक बताया जा रहा है जबकि अन्य 3 आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।