यूपी में युवक ने सरेराह 'रेप की कोशिश' कर स्कूली छात्राओं से की मारपीट, साथी ने बनाया वीडियो
कानपुर (यूपी) में सरेराह एक युवक द्वारा 2 स्कूली छात्राओं से मारपीट व छेड़छाड़ किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी और यह वीडियो बनाने वाले उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अमित नामक मुख्य आरोपी पर छात्राओं ने कपड़े फाड़ने और रेप की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।