यूपी में युवती की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोपी को मिली चप्पल से पीटने की सज़ा
बरेली (उत्तर प्रदेश) में एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने के आरोप में पंचायत ने एक शख्स को चप्पलें मारने की सज़ा दी है। आरोपी ने युवती का मोबाइल फोन चोरी कर उसकी तस्वीर को एडिट किया और फिर उसे वायरल की थी। पंचायत के अनुसार, पुलिस में मामले के जाने से युवक का भविष्य बर्बाद हो जाएगा।