यूपी में यमुना एक्सप्रेसवे किनारे बसेगा नया शहर, शासन से मिली मंज़ूरी

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने मथुरा (उत्तर प्रदेश) में यमुना एक्सप्रेसवे किनारे नए शहर 'राया हेरिटेज सिटी' को बसाने के लिए मास्टर प्लान को मंज़ूरी दे दी है। मथुरा में 753 एकड़ में अब नया शहर विकसित किया जाएगा जो यमुना एक्सप्रेसवे के 101-किलोमीटर माइलस्टोन से शुरू होगा और बांके बिहारी मंदिर की तरफ से जहांगीरपुर खादर तक जाएगा।

Load More