यूपी में राइस मिल में धुएं के कारण दम घुटने से 5 मज़दूरों की हुई मौत
बहराइच (यूपी) में शुक्रवार सुबह एक राइस मिल में धुएं के कारण दम घुटने से 5 मज़दूरों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारी विशाल गोंड ने बताया, "मिल के ड्रायर में नमी के कारण धुआं उठा था...जिसे देखने अंदर गए 8 लोग बेहोश हो गए...उनमें से 5 की मौत हुई है।"